खबरें अभी तक। बॉलीवुड की मशहूर गायिका जिसने बहुत ही कम समय में आसमान की ऊचाईयों को हासिल किया, जी हां हम यहां बात कर रहें है Neha Kakkar की. 6 जून यानी आज Neha Kakkar का 31वां बर्थडे है। बर्थडे गर्ल नेहा ने Indian Idol से अपने करियर की शुरुआत की थी। शो के दौरान उनके बुलंदी पर पहुंचने के द्वार खुल गए थे। बहुत जल्द ही उनके द्वारा बनाये गए गाने का मेशअप सोशल मीडिया पर जोरो शोरो से इतना हिट हुआ कि वह लोगो के दिलों में घर कर गईं। नेहा के इस मेशअप को यूट्यूब पर अब तक 4.2 करोड़ बार देखा गया है। इसके बाद सेल्फी वीडियो ने नेहा को एक अलग ही पहचान दिलाई है।
Neha Kakkar दिल्ली के एक पंजाबी परिवार से हैं और उनका जन्म 6 जून 1988 को हुआ था। नेहा और उनकी बड़ी बहन सोनू ने गायकी की शुरुआत माता के जगरातों में भजन गाकर की थी। इसमें उनकी आमदनी 500 रुपए हुआ करती थीl वर्षों के संघर्ष के बाद नेहा की बहन सोनू को बॉलीवुड के गीत गाने का मौका मिला। नेहा ने इसके बाद इंडियन आइडल के जरिए अपनी पहचान बनानी शुरू की और आज वे बॉलीवुड की सबसे अच्छी महिला गायिका मानी जाती हैंl नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं और अपने चाहनेवालों के साथ सीधा संपर्क बनाये रखती हैंl