देश की सबसे लाभदायक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बनीं ONGC

ख़बरें अभी तक। इंडियन ऑयल कॉपोरेशन IOC को पछाड़ते हुए ONGC (आयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन) भारत की सबसे लाभदायक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बन गयी है। बता दें कि वित्त वर्ष 2016-17 तथा 2017-18 में इंडियन आयल कॉरपोरेशन देश की सबसे अधिक लाभदायक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी थी। वित्त वर्ष 2018-19 में ONGC का शुद्ध लाभ 34% की वृद्धि के साथ 26,716 करोड़ रुपए पर पहुंचा, जबकि इस अवधि में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का लाभ 17,274 करोड़ रुपए रहा।

बता दें कि ओएनजीसी ने पिछले दो वित्तीय वर्षों में, IOC के लिए सबसे अधिक लाभदायक PSU का दर्जा खो दिया था। वहीं वित्त वर्ष 2018-19 में भारत की सबसे अधिक टर्नओवर वाली कंपनी का टैग रिलायंस इंडस्ट्रीज ने प्राप्त किया था। रिलायंस के राजस्व में 44% की वृद्धि हुई थी। अब रिलायंस राजस्व, लाभ तथा मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर भारत की सबसे बड़ी कंपनी है।

ONGC एक सरकारी बहुराष्ट्रीय तेल व गैस कंपनी है, पहले इसका मुख्यालय देहरादून में स्थित था, अब इसका मुख्यालय दिल्ली के वसंत कुंज में स्थित है। इसका प्रशासनिक नियंत्रण केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पास है। यह देश की सबसे बड़ी तेल व गैस खोज तथा उत्पादन कंपनियों में से एक है। यह देश की 62% प्राकृतिक गैस की मांग तथा 70% कच्चे तेल की मांग का उत्पादन करता है।