आलू बुखारा खाने से मिलते हैं कमाल के फायदे, कैंसर, कोलेस्ट्रोल और वजन भी होता है कम…

खबरें अभी तक। फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आलूबुखारा,विटामिन और खनिजों का एक बहुत बढ़िया स्त्रोत है। आलूबुखारा जहां हमारे शरीर को कई रोगों से लड़ने में सक्ष्म बनाता है, वहीं कई पुराने रोगों को भी जड़ से खत्म करने के य़ोग्य है। यह एक ऐसा फ्रूट है जिसे कई तरीको से खाया जा सकता है, जैसे कि आप आलूबुखारे को ताजा या फिर सुखाकर खा सकते हैं। आलूबुखारे की जैम बहुत स्वादिष्ट बनती है।तो चलिए आज हम आपको आलूबुखारे के हैल्थ और स्किन को होने वाले फायदों को बारे में जानकारी देंगे।

Image result for आलू बुखारा

सेहत को होने वाले फायदे…..

आंखों के लिए फायदेमंद

इसमें मौजूद जेक्सनथिन फाइबर आंखो के रोटी-ना को हैल्दी रखने में बहुत फायदेमंद है। इसी के साथ आलूबुखारा आंखों को सूरज की यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

Image result for आलू बुखारा

कैंसर से बचाए

आलूबुखारे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस कैंसर की बीमारी से बचे रहने में भी मदद करते हैं। इनमें मौजूद बीटा कैरोटिन शरीर को कैंसर जैसे रोगों से बचा कर रखते हैं। जिन लोगों को यह बीमारी है वे लोग भी अपने डॉक्टर से सलाह लेकर इनका सेवन कर सकतें हैं।

पाचनतंत्र के लिए

आलूबुखारे को नियमित सेवन करने से आपका पाचन तंत्र हैल्दी बनेगा। अगर आप कब्ज की प्रॉब्लम का सामना कर रहें हैं तो इसका सेवन आपके लिए बहुत जरुरी है। आलुबुखारे में मौजूद आइसटिन और सोर्बिटोल आपके पाचन तंत्र को हैल्दी बनाएगा और कब्ज जैसी प्रॉब्लम से छुटकारा दिलवाएगा।

कोलेस्ट्रोल को करें बैलेंस

अगर आपका कोलेस्ट्रोल बड़ा हुआ है तो आलूबुखारे का सेवन उसे कम करने में मदद कर सकता है। आलूबुखारे में मौजूद सोलियबल फाईबर आपके शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रोल को शरीर में से खत्म कर देता है।

वजन कम करने के लिए

वजन बैलेंस करने के में आलू बुखारे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। 100 ग्राम आलूबुखारे में केवल 37 प्रतिशत कैलोरी होती है। यदि आप भी अपना वजन कम करने के बारे में सोच रहें हैं तो आलूबुखारे का सेवन आपकी भूख को कंट्रोल करके रखेगा। इसके सेवन से आप एर्नजेटिक फील करेंगे। डाईटिंग के दौरान इसके सेवन से आपको वीकनैस फील नहीं होगी।

रक्तचाप को करे बैलेंस

हाई बीपी के पेशेंट इसकी सेवन करके अपनी ब्लडप्रैशर की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। यह एक ऐसा फल है जिसके सेवन से शायद ही किसी को कोई नुकसान होता हो। दिन में आप 100 ग्राम आलूबुखारे का सेवन कर सकते हैं। किडनी के पेशेंट इनका सेवन अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही करें।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

साथ ही हमारी हड्डियों को भी स्वस्थ रखता है।आलूबुखारे में मौजूद विटामिन-के हमारी बोनज की डेंसिटी को बढ़ाता है। ऑक्सीडेटिव तनाव के बढ़ने के कारण हमारी बोनज के टूटने का खतरा बना रहता है।आलूबुखारे में फ़ाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

मधुमेह में फायदेमंद

आलूबुखारे को शुगर के मरीज भी खा सकते हैं। इनका खट्टा-मीठा स्वाद शरीर में शुगर लेवल को नहीं बढ़ने देता। इससें शुगर को बढ़ाने वाले तत्व न मात्र पाए जाते हैं।

स्किन को होने वाले फायदे

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस हमारी त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। समय से पहले चेहरे पर आने वाली झुर्रियों से इसके डीप फ्रशिंग तत्व बचा कर रखते हैं। आप चाहें तो इससे फेस पैक भी तैयार कर सकते हैं। आपको 1 से 2 आलूबुखारे लेने हैं, जिसमें आधा चम्मच बेसन और शहद को मिला लेना हैं। अब इस फेस पैक को आपको हफ्ते में 2 बार 20 से 25 मिनट के लिए लगाना है। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में अपने फेस पर नैचुरल ग्लो देखने को मिलेगा।

आलूबुखारे के अन्य फायदे

आलूबुखारे की पत्तियों को पीसकर पेट पर लगाने से पेट के कीड़े मरते है। पित्त से जुड़े विकारों से छुटकारा पाने के लिए इनका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। जिन लोगों को खाने के बाद एसिडिटी की प्रॉब्लम होती है, उन्हें खाने से 1 घंटा पहले आलूबुखारे के जूस का सेवन आवश्य करना चाहिए। आलूबुखारे के बीजों में से निकलने वाले बादामों के सेवन करने से खट्टे डकारों की प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है।