अगले 48 घंटे में मानसून की पहली बारिश हो सकती है शुरु

ख़बरें अभी तक। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में मानसून की पहली बारिश शुरु हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से से आने वाली हवाओं से मानसून के आगे बढ़ने और इसे मज़बूत होने में मदद मिल रही है।

अगर यही स्थिति बन रही तो अगले 48 घंटे में अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश होने की उम्मीद है। साथ ही 29-30 मई तक मानसून रफ्तार पकड़ सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने अपने अनुमान में कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पांच दिन की देरी से 6 जून को केरल तट पर पहुंचेगा।

मौसम विभाग के अनुसार इस साल सामान्य 96 फीसदी बारिश होगी. भारतीय मौसम विभाग ने उम्मीद जताई कि दक्षिण पश्चिम मानसून के बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीपसमूह और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ अन्य इलाकों तक पहुंचने के लिहाज से परिस्थितियां 29-30 मई तक अनुकूल हो जाएंगी। मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।