भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की जीत का जश्न

खबरें अभी तक। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र से प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. आनंद नगर के भाजपा नेता अशोक गुप्ता असाटी के नेत्रत्व में विजय यात्रा निकाली गयी. जो आनंद नगर के प्रमुख चौक चौराहों से होकर गुजरी.

ढोल नगाड़े ऒर डीजे के साथ निकाली गई. इस विजय यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की जीत पर नेताओं ने क्षेत्र की जनता का आभार माना. हम आपको बता दें कि अकेले गोविंदपुरा क्षेत्र से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक लाख 18 हजार वोटों से जीत दर्ज की हैं।