भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू को भेजा ICU

ख़बरें अभी तक। लोकसभा चुनाव 2019 का मतदान खत्म होने के बाद न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने चुनावों को लेकर एग्जिट पोल जारी किए जिसमें भाजपा को बहुत मिलने के आसार है। जिसके बाद भाजपा और एनडीए के दलों में खुशी का महौल है।

वहीं भाजपा के नेताओँ ने विपक्षी दलों के नेताओं पर तंज कसना शुरु कर दिए है। इसि कड़ी में भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने पं. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर ट्वीट कर कहा कि एग्जिट पोल देखकर ममता बनर्जी सहित चंद्र बाबू नायडू राजनीतिक रुप से आईसीयू में पहुंच गए है। 23 तारीख के बाद सभी को जनता के बीच राजनीतिक पश्चाताप करना चाहिए ताकि इन्हें राजनीतिक मोक्ष की प्राप्ति हो सके।

गिरिराज सिंह बिहार में बीजेपी के बड़े नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में वह बिहार के बेगूसराय से चुनावी ताल ठोंक रहे हैं। उनका मुकाबला जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार से है। वह इस समय बिहार के नवादा से सांसद हैं। गिरिराज सिंह को अपने विवादित बयानों के लिए जाना जाता है। बयानों की वजह से वह खूब सुर्खियों में रहते हैं। गिरिराज सिंह शुरू से ही पीएम मोदी के समर्थक रहे हैं। पीएम पद के लिए उन्होंने 2014 में सार्वजनिक तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम का समर्थन किया था।