भारत और सिंगापुर ने दक्षिण चीन सागर में SIMBEX-19 नौसेना अभ्यास का किया आयोजन

ख़बरें अभी तक। भारत और सिंगापुर के बीच SIMBEX-19 (Singapore India Maritime Bilateral Exercise) नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इस अभ्यास का आयोजन दक्षिण चीन सागर में किया जा रहा है। इसका आरम्भ 16 मई को हुआ है। बता दें कि इस नौसैनिक ड्रिल में एडवांस्ड हवाई ट्रैकिंग तथा वेपन फायरिंग इत्यादि का अभ्यास किया जायेगा। इस अभ्यास का उद्देश्य भारत और सिंगापुर के बीच समुद्री, आर्थिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के द्वारा मैत्रीपूर्ण संबंधों को मज़बूत बनाना है।

भारत और सिंगापुर के द्वारा किए जा रहे इस आयोजन को दो चरणों में किया जा रहा है। पहला बंदरगाह चरण है इसका आयोजन 16 से 18 मई के बीच किया गया था। इस दौरान पारंपरिक गतिविधियां आयोजित की गयी। इसमें सिम्युलेटर बेस्ड युद्ध प्रशिक्षण तथा आईएनएस कोलकाता पर खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

दूसरे समुद्री चरण का आयोजन 19 मई से 22 मई के बीच किया जा रहा है। इस चरण का आयोजन पूर्व चीन सागर में किया जा रहा है। इसमें एडवांस्ड एरियल ट्रैकिंग, हवाई तथा सतही टारगेट पर फायरिंग, रणनीतिक अभ्यास किया जाएगा।

इस अभ्यास में भारत की ओर से आईएनएस कोलकाता तथा शक्ति, लम्बी रेंज वाला समुद्री गश्ती एयरक्राफ्ट P8I हिस्सा ले रहे हैं। सिंगापुर की ओर से इस अभ्यास में RSN स्टेडफ़ास्ट, RSN वेलियेंट, समुद्री गश्ती एयरक्राफ्ट फोक्कर-50 तथा F-16 लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं।

SIMBEX अभ्यास की शुरुआत कब हुई?

SIMBEX अभ्यास की शुरुआत 1993 में हुई थी, इसके बाद यह एक वार्षिक इवेंट बन गया। अब यह एक महत्वपूर्ण नौसैनिक अभ्यास है। इस अभ्यास में हवा तथा सतह से होने वाले हमलों के लिए अभ्यास किया जाता है। इसमें हवाई रक्षा ऑपरेशन और एडवांस्ड रणनीतिक अभ्यास का आयोजन किया जाता है। भारत और सिंगापुर ने दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सहमती प्रकट की है। इससे दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध और भी मज़बूत बनेंगे।