हिमाचल में आज मतदान, 53 लाख 30 हजार 154 मतदाता करेंगे वोट

खबरें अभी तक: आज हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटों के लिए वोट डाले जाने है। आपको बता दे कि हिमाचल प्रदेश में तकरीबन 53 लाख 30 हजार 154 वोटर्स हैं, जिसमें से आधी आबादी महिलाओं की है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल की चार सीटों पर 45 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे है। रविवार यानि आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। वोटिंग आज शाम छह बजे तक होनी है।

साथ ही चुनाव आयोग की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। चुनावी प्रक्रिया के मद्देनजर लगभग 45 हजार कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। आयोग द्वारा कुल 7730 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 136 महिला संचालित पोलिंग बूथ रहेंगे। मतदान के संचालन के लिए 7730 पीठासीन अधिकारी और 23,190 मतदान कर्मी नियुक्त किए गए है।