जल्द ही Redmi 6A का अपग्रेडेड वेरिएंट Redmi 7A हो सकता है लॉन्च

खबरें अभी तक:  जानकारी के मुताबिक चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही Redmi 6A का अपग्रेडेड वेरिएंट Redmi 7A लॉन्च करने की तैयारी में नजर आ रहा है। कंपनी के एक नए स्मार्टफोन को Redmi ब्रांडिंग के साथ चीन की रेग्यूलेटर TENAA के डाटाबेस में कैप्चर किया गया है। इस डाटाबेस में M1903C3EE और M1903C3EC मॉडल नंबर के साथ एक फोन स्पॉट किया गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन Redmi 7A हो सकता है। बता दे कि जल्द ही ये फोन चीन में लॉन्च किए जाने की भी संभावनाए है। फिलहाल  कंपनी ने इस फोन के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस फोन की तस्वीरें TENAA पर पोस्ट की गई हैं। आपको बता दे कि कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप Redmi K20 पर भी काम कर रहा है।

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi M1903C3EE और Redmi M1903C3EC के बारे में कोई जानकारी तो सामने नही आई। इनकी केवल फोटो ही कैप्चर की गई है। इन फोटोज के मुताबिक कंपनी के Redmi स्मार्टफोन्स में डिस्प्ले नॉच या पंच होल कैमरा नहीं दिया जाएगा। यह फोन नॉर्मल टॉप और बॉटम बेजल के साथ बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है।

इतना ही नही बल्कि इसमें सिंगल फ्रंट शूटर दिए जाने का अंदेशा लगाया जा रहा है। इसके बेजल पतले होंगे। फोटोज के हिसाब से तो फोन के दायीं तरफ वॉल्यूम रॉकर्स और बायीं तरफ सिम ट्रे दी जा सकती है। वहीं सिंगल कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया जाएगा। इस साइड में AI कैमरा लिखा हो सकता है। इस फोन में कुछ आर्टिफिशियल एनहैंसमेंट दिए एड किए जा सकते हैं। साथ ही फोटो के मुताबिक इन फोटोज में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाई दिया है।फोन के बारे में अभी कुछ भी कयास लगाना मुश्किल हैं, लेकिन फिर भी कहा जा रहा है कि यह फोन Redmi 7A हो सकता है।