Toyota Glanza का टीजर हुआ रिलीज, जल्द होगी लॉन्च

खबरें अभी तक: हाल ही में Toyota ने अपने Maruti Suzuki Baleno वर्जन का टीजर जारी किया है। जिसमें इसके लॉन्च डे की जानकारी का खुलासा किया गया है। इस टीजर के मुताबिक कंपनी Toyota Glanza को 6 जून 2019 को लॉन्च करेगी। नई Toyota Glanza का लुक वैसे तो Baleno  जैसा ही है। लेकिन इसे फिर से Toyota की बैजिंग के साथ लॉन्च किया जा रहा है। बता दे कि  कंपनी ने इसमें हल्का डिजाइन और स्टाइल में बदलाव किया है। इसमें Baleno फेसलिफ्ट वाली LED टेल लैंप्स भी दी जा रही है।

अगर अब बात करें इसके फ्रंट डिजाइन कि तो Toyota Glanza के फ्रंट में दो स्टैल क्रोम ग्रिल दी जाएगी जो कि Fortuner के ग्रिल से प्रेरित होगी। वहीं इसका साइज छोटा होगा। इतना ही नही बल्कि केबिन भी Baleno  से काफी मेल खाता होगा

वहीं इसमें 1.2 लीटर, फोर-सिलेंडर K12 पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो कि Maruti Suzuki Baleno में पहले ही दिया गया है। साथ ही toyota 1.2 लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन भी दे सकती है। यह 79bhp की पावर और 104Nm का टॉर्क देती है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और CVT यूनिट से लैस होगा। Toyota अपनी Glanza को दो टॉप ऑफ द लाइन वेरिएंट्स – V और G में उतारेगी जो कि Baleno के Alpha और Zeta वेरिएंट से काफी मिलती-जुलती है। Toyota Glanza में तीन साल / 100,000 km की वारंटी भी दी जा सकती है।