ऊना के बहडाला में दो गुटों में मारपीट, एक युवक की मौत तीन गंभीर रुप से घायल

ख़बरें अभी तक। ऊना के बहडाला में पैसों के लेनदेन के चक्कर में दो गुटों में झड़प हो गई। मारपीट के बाद युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इसी दौरान ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। इनमें से एक युवक की मौत हो गई और तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं घायलों का उपचार जारी है। दो गुटों में आपसी रंजिश क्या थी, इसको लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर धारदार हथियार भी बरामद किए हैं।

ASP विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की हर पहलू की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी संजीव निवासी बहडाला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो पक्षों में मारपीट क्यों हुई। इसकी भी जांच जारी है।