पालमपुर में स्मृति ईरानी ने जनसभा को किया संबोधित, राहुल गांधी पर साधा निशाना

ख़बरें अभी तक। भाजपा ने चारों सीटों को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है हर रोज हिमाचल में रैलियां की जा  रही है। आज पालमपुर में स्मृति ईरानी ने मंच से हुंकार भरी है की इस बार केंद्र में फिर से मोदी सरकार आ रही है।

पालमपुर पहुंची समृति ईरानी का जोरों से स्वागत किया गया स्मृति ईरानी ने हर एक कार्यकर्ता से अपील की है की 19 मई को कमल का ही बटन दबाना है। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला भी किया स्मृति ने कहा की कांग्रेस देश काम करती है। आज मोदी हर गरीब का सहारा बना है और मोदी सरकार  हर वर्ग के लिए लाभ पहुंचाने में सफल रही है। वहीं स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा की राहुल के गुरु गुरु नहीं बल्कि गुरु घंटाल हैं स्मृति ईरानी ने भी यहां पर जनता के सामने ऐसा शब्द प्रयोग किया जिसे सुन कर महिलाएं अंचम्भित हो गई। हिमाचल शांति प्रिय संदेश है और इस तरह के शब्द लोगों को हैरान कर देते हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा की देश आज प्रगति की और जा रहा है वहीं कांग्रेस को यह बातें रास नहीं आ रही जब राहुल ने राफेल का हल्ला डाला था तो राहुल देश हित में कहां काम कर रहे हैं और पहले यह बताये की जीजा साला इन दोनों के पास इतनी संपति कहाँ से आई है। जीजा की शादी हुई थी तो इतनी सम्पति नहीं थी। लेकिन शादी के बाद इतनी सम्पति कहाँ से पैदा हो गई।