हमीरपुर के सुजानपुर में रामलाल ठाकुर का रोड शो, धूमल और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना

ख़बरें अभी तक। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रामलाल ठाकुर ने सुजानपुर में रोड शो किया और जनता से वोट की अपील की। इस दौरान पटलांदर से शुरु हुए रोड शो में पांच सौ के करीब गाड़ियों के साथ रामलाल ठाकुर सुजानपुर पहुंचे। रामलाल ठाकुर के साथ सुजानपुर के विधायक राजेंद्र, युवा नेता अभिषेक राणा के अलावा सैंकड़ों की तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोड शो में हिस्सा लिया। सुजानपुर पहुंचने पर काफिले का कार्यकर्ताओं ने रोड शो में हिस्सा लिया। सुजानपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बयान पर सुजानपुर में रामलाल ठाकुर ने कहा सुनामी का असली अर्थ तबाही होता है और इस सुनामी से भाजपा की तबाही तय है। इसलिए नड्डा का सुनामी शब्द भाजपा के लिए अच्छा नहीं है।

रामलाल ठाकुर ने अनुराग ठाकुर पर हमला करते हुए कहा कि अनुराग अपने आप को साफ सुथरा मानते है तो बताए कि हिमाचल में सोसाइटी भी चली है तो क्रिकेट की कंपनी भी चली है दोनों के अध्यक्ष है यूपी और हिमाचल में दो कंपनियां चली है। इसलिए अनुराग बताए कि कौन सी असली है और कौन नकली।

वहीं सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि ठाकुर के खिलाफ लोगों में बहुत बड़ा आक्रोश है इसलिए परे जोश में हैं। उन्होंने कहा कि इस आक्रोश वाले तूफान में बीजेपी के तंबू उखड़ने वाले है। राणा ने कहा कि अगर सुजानपुर की जनता सीएम कैंडिडेट धूमल को धूल चटा सकती है तो अनुराग ठाकुर का क्या अंजाम होगा यह समय बताएगा।

वहीं सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि अनुराग ठाकुर के खिलाफ लोगों में बहुत बड़ा आक्रोश है इसलिए युवा पूरे जोश में है।उन्होंने कहा  किइस आक्रोष वाले तूफान में बीजेपी के तंबू उखड़ने वाले हैं उन्हेोंने दावा किया कि अगर सुजानपुर की जनता सीएमकैंडिडेट धूमल को सबक सिखा सकती है तो अनुराग का क्या अंजाम होगा यह समय बताएगा।