प्रियंका गांधी का आज वाराणसी दौरा, कांग्रेस प्रत्याशी अजय राज के लिए करेंगी रोड शो

खबरें अभी तक:  आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के लिए रोड शो करेंगी। बुधवार की शाम करीब 5 बजे प्रियंका गांधी लंका स्थित मालवीय प्रतिमा से इस रोड शो की शुरुआत होगी। बता दें कि उनका रोड शो काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाएगा।

वहीं प्रियंका के रोड शो को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह के रंग नजर आ रहा है। स्थानीय नेताओं के मुताबिक प्रियंका के रोड शो के दौरान शहनाई और डमरू के साथ शंखनाद की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही पूरे रोड शो के दौरान पुष्पवर्षा की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के इस रोड शो को एतिहासिक बनाने में लगे हुए है।