हरियाणा बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम आज होंगे घोषित, ऐसे देखे नतीजे

खबरें अभी तक: आज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बारहवीं (सीनियर सेकेंडरी) का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। बता दें कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक चली परीक्षाओं में करीब 191857 नियमित और 19627 प्राइवेट परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें करीब 91117 लड़कियां थीं। वहीं दसवीं का परीक्षा परिणाम 20 मई तक घोषित किया जा सकता है।

साथ ही आपको बता दे कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सात मार्च से पांच अप्रैल तक बारहवीं की परीक्षा हुई थी। जि,मे लगभग एक लाख 91 हजार 857 नियमित और करीब 19627 प्राइवेट विद्यार्थी शामिल हुए थे। रेगुलर विद्यार्थियों में 84775 लड़कियां रहीं तो प्राइवेट विद्यार्थियों में करीब 6342 लड़कियां शामिल रही।

वहीं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा के 40 दिन के अंदर परिणाम की घोषणा कर रहा है। इतना ही नही बल्कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि परिणाम की तैयारियां पूरी हो चुकी है। बुधवार यानि आज दोपहर 12 बजे परिणाम घोषित किया जाएगे। दोपहर करीब तीन बजे से विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम देख सकेंगे।

नतीजे केखने के लिए सबसे पहले हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए HBSE Class 12 Result संबंधी लिंक पर क्लिक करें।अपना नाम, रोल नंबर आदि विवरण डालें। स्क्रिन पर रिजल्ट आ जाएगा। रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।