प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे पर बोले सीएम जयराम ठाकुर, नहीं पड़ेगा कोई फर्क

ख़बरें अभी तक। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज ऊना में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे पर टिप्पणी करते हुए इससे कोई फर्क नहीं पड़ने और रिकॉर्डतोड़ मतों से बीजेपी की जीत का दावा किया। ऊना की पांचों विधानसभा में चुनावी प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर ज़ोरदार व्यंग कसते हुए उनके संयम नहीं होने और जुगाड़ से बना हुआ नेता बताया।

जयराम ठाकुर ने उनके ज़्यादा ही जल्दबाज़ी में होने का दावा भी किया। जबकि राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई टिप्पणियों पर नेता विपक्ष की आपत्तियों पर हमलावर होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता विपक्ष खुद पीएम पर टिप्पणी करते हैं और हमें राहुल पर टिप्पणी से रोकते हैं।

लोकतंत्र का पर्व अपने अंतिम पड़ाव में है, और आखिरी चरण में नेताओं के मुखारविंद से शब्दों के बाण भी तेज़ी से एक दूसरे पर प्रहार करते नज़र आ रहे हैं। शब्दों के तरकश के इस युद्ध में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज ऊना की सभी पांचों विधानभाओं में अलग अलग पांच जनसभाओं को संबोधित किया, आज ऊना में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे पर टिप्पणी करते हुए इससे बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में बीजेपी की रिकॉर्डतोड़ मतों से जीत का दावा भी किया।