YO YO हनी सिंह का नया वर्कआउट STYLE आपको भी कर देगा जिम करने के लिए मजबूर

खबरें अभी तक।बॉलीवुड के सबसे मशहूर रैपर YO YO हनी सिंह का यह हालिया वर्कआउट वीडियो आपको भी जिम जाने के लिए प्रेरित कर देगा। YO YO अपने गानों के साथ साथ दर्शकों के बीच रुझान पैदा करने के लिए भी जाना जाता है, और अब YO YO  ने एक बार फिर अपने एक नए वीडियो के साथ अपने फैंस का दिल जीत लिया है।

वीडियो में, YO YO हनी सिंह कठिन वजन प्रशिक्षण सेशन करते हुए नज़र आ रहे है। अपने जिम गोल के बारे में बताते हुए YO YO  हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर कहा ,”Heavy weight training 100 pounds rowing, Monday motivation!! This is how we do !! #honeysingh #yoyo #yoyohoneysingh”

YO YO हनी सिंह अक्सर अपने गानों के साथ-साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आते है। युवाओं के दिलों में एक आइकन के रूप में अपनी जगह बनाते हुए, YO YO हनी सिंह समय-समय पर परफ़ेक्ट इंडियन रैप के साथ अपने प्रशंसकों का दिल जीतते आये है। रॉकस्टार कई युवा कलाकारों के लिए एक आइडल है और इसिलए वह खुद को फिट और स्वस्थ रखने की हर संभव कोशिश करते है।

अपने कमबैक गीत ‘मखना’ के साथ, YO YO हनी सिंह एक बार फिर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहे, जिसे दुनिया भर से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है और यूट्यूब पर गाने ने तहलका मचा दिया था।

साल 2018 YO YO हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।