हरियाणा में सुस्त रहा मतदान, 11:00 बजे तक 22.4 प्रतिशत हुए मतदान

खबरें अभी तक। आज देश में 59 सीटों के साथ साथ हरियाणा की 10 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसको लेकर  संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत ने बताया कि हरियाणा में 11:00 बजे तक 22.4 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। अब तक हिसार में सबसे ज्यादा 27.17 प्रतिशत तथा अम्बाला में और सबसे कम 18.22 प्रतिशत मतदान हुआ। कुरुक्षेत्र में 23.81, सिरसा में 22.71, करनाल  में 20.91, सोनीपत में 22.76, रोहतक में 19.21, भिवानी-महेन्द्रगढ़ में 25.24, गुरुग्राम में 22.80 तथा फरीदाबाद में 22.09 प्रतिशत मतदान हुआ।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया की मतदान प्रक्रिया शाम 6:00 बजे तक चलेगी, जो मतदाता शाम 6:00 बजे भी लाइन में लग जाएगा, उसका वोट आवश्य डलवाया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करे।