Cyclone Fani: फानी ने ओडिशा में आठ लोगों की ली जान, पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा तुफान

खबरें अभी तक: बारिश और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली प्रचंड हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान ‘फानी’ ने शुक्रवार की सुबह ओडिशा  तट पर दस्तक दी जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। आपको बता दे कि चक्रवाती तूफान फानी की वजह से पश्चिम बंगाल में तेज बारिश हो रही है और हवाएं चल रही है। इससे पूर्वी मिदनापुर जिले में 50 घर बुरी तरह तबाह हो गए हैं। वहीं तूफान के 90 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मध्यरात्रि से शनिवार सुबह तक पश्चिम बंगाल में दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है। हवाओं की गति 115 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

इतना ही नही बल्कि दक्षिण-पूर्व के तटीय राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है ।साथ ही मछुआरों को समुद्र से दूर नहीं रहने को कहा गया है। पूर्व तट रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हावड़ा-चेन्नई मार्ग पर करीब 220 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। तूफान के पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने के को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगले 48 घंटे के लिए पूर्वनियोजित अपनी सभी चुनावी रैलियों को रद्द कर दिया है। ओडिशा में तूफान के कारण कई पेड़ उखड़ गए और झोपड़ियां उजड़ गईं है। साथ ही कई शहर और गांव जलमग्न हो गए हैं। तुफान बहुत भयावह रूपी है।