मोटापा कम करने और डायरिया जैसी बीमारी के लिए रामबाण है धनिया,जानिए धनिया के कई फायदे….

खबरें अभी तक। धनिया एक जादुई हर्ब है जोकि खाने का ज़ायका बढ़ा देता है। भारतीय खाने में भले ही इसे जायका बढ़ाने के तौर पर इस्तेमाल किया जाता हो, लेकिन यह अच्छी सेहत के लिए भी बेहद ज़रूरी है। धनिया पत्ता ही नहीं बल्कि इसके बीज भी काफी गुणकारी हैं। क्या आप जानते हैं कि धनिया के बीज स्वास्थ्य संबंधी किन-किन परेशानियों को दूर रखते हैं?

धनिया-हमारे-देश-भारत-में-काफी-बड़ी-मात्रा-में

पाचन क्रिया में सुधार

धनिया पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। आंत से संबंधी परेशानियों जैसे कि सूजन, गैस्ट्रिक, डायरिया और उल्टी जैसे परेशानियों को दूर करता है। यदि यह कहा जाए कि पाचन संबंधी परेशानियों के लिए धनिया रामबाण सलूशन है, तो गलत नहीं होगा। धनिया में डायटरी फाइबर्स होते हैं और इनमें ऐंटीऑक्सिडेंट्स की भी पर्याप्त मात्रा होती है। इनकी वजह से लीवर सही तरह से अपना कार्य करता है।

डायबीटीज से लेकर मोटापे तक में फायदेमंद है धनिया

कलेस्ट्रॉल को कम करता है
धनिया ब्लड कलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और गुड कलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है। धनिया में कॉपर, ज़िंक, आयरन और अन्य ज़रूरी तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं जोकि रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ाने में मदद करते हैं और हार्ट को भी सुरक्षित रखता है। धनिया शरीर का मेटाबॉलिज्म भी सुधारता है।

धनिया-पाउडर-के-लाभ

डायबीटीज में लाभकारी
डायबीटीज़ से पीड़ित लोगों के लिए भी धनिया फायदेमंद है। इसमें काफी मात्रा में ऐंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य ज़रूरी तत्व होते हैं जोकि ब्लड शुगर को रेग्युलेट करने में मदद करते हैं। इसके अलावा धनिया वजन घटाने और मोटापा कम करने में भी मदद करता है।

बालों और स्किन के लिए फायदेमंद
धनिया में विटामिन के, सी, बी और अन्य मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जोकि स्किन और बालों के लिए काफी गुणकारी हैं। अगर आप रोजाना अपनी डायट में धनिया शामिल करते हैं तो ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पा सकते हैं।