बिहार के अलीगंज में 17 साल की लड़की से सामुहिक दुष्कर्म का प्रयास

ख़बरें अभी तक। बिहार के अलीगंज में स्थित गंगा विहार कॉलोनी में एक अज्ञात हमलावर ने एक घर में घुसकर युवती की मां के ऊपर बंदूक तानकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उसपर तेजाब डाल दिया। लड़की को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे लेकर बनारस चले गए। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग की मां ने बताया कि वह बेटी के साथ खाना बना रही थीं। तभी कुछ बदमाश मुंह पर कपड़ा ढंककर घर के अंदर घुस आए। सभी हथियारों से लैस थे। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर बंदूक तान दी और लड़की को खींचकर ले जाने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसपर तेजाब फेंक दिया।

बदमाशों ने युवती की मां पर भी तेजाब फेंका और हथियार लहराते हुए छत की तरफ भाग गए। छटपटाते हुए बेटी हॉल में गिर गई। उसकी चीखें सुनकर वहां लोग पहुंचे। तेजाब से झुलसी युवती मदद के लिए चिल्ला रही थी। उसकी चीखें सुनकर काफी संख्या में लोग घर के बाहर जमा हो गए।

धक्का देने पर युवती की मां ने दरवाजा खोला तो युवती हॉल के फर्श पर गिरकर तड़प रही थी। लोगों ने उसे उठाने की कोशिश तो हाथ लगाते ही उसकी त्वचा निकलने लगी। इसके बाद महिलाओं ने संभलकर उसे कुर्सी में बिठाया और कुर्सी सहित मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे।