जानिए, साध्वी प्राची ने क्यों कहा महबूबा मुफ्ती को बंदगोभी

ख़बरें अभी तक। भाजपा की फायरब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने भोपाल से भाजपा की प्रत्याशी बनाई गई साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने की कड़ी आलोचना की है। साध्वी प्राची ने राहुल और सोनिया पर हमला करते हुए कहा कि अगर राहुल और सोनिया कोर्ट से जमानत पर होने के बावजूद चुनाव लड़ सकते है तो फिर साध्वी प्रज्ञा जमानत पर होने के बाद क्यों चुनाव नहीं लड़ सकती।

साध्वी ने राहुल के मंदिर मंदिर जाने और पूजा पाठ कराने पर भी तंज कसते हुए कहा कि ये नकली हिन्दू है और केवल हिन्दू वोट बैंक के लिए हिन्दू बनने की नोटंकी कर रहे है। वहीं साध्वी प्राची ने आजम खान को महिला विरोधी और गंदा व बेशर्म इंसान बताते हुए चुनाव आयोग से आजम के चुनाव लड़ने पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। प्राची ने महबूबा मिफ़्ती को बंदगोभी बताते हुए उसे भी देश की गद्दार तक कह दिया।

साध्वी प्रज्ञा के भोपाल से चुनाव लड़ने से कांग्रेस हतप्रभ है बौखलाई कांग्रेस ने अपने बड़े और कद्दावर नेता के खिलाफ हिंदूवादी नेत्री की उम्मीदवारी पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए है। कांग्रेस ने मालेगांव केस में प्रज्ञा के जमानत पर होने के बाद चुनाव लड़ने को गलत बताया है। कांग्रेस के प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर सवाल खड़े करने पर भाजपा की एक दूसरी फायरब्रांड नेत्री भड़क उठी है।

भाजपा नेत्री साध्वी प्राची ने उल्टे राहुल गांधी और सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने पर सवाल उठा दिया। प्राची ने कहा कि जब राहुल और सोनिया कोर्ट से जमानत पर चल रहे है तो फिर वह कैसे चुनाव लड़ सकते है उन्होंने कहा कि राहुल तो दो दो जगह से चुनाव लड़ रहे है और यह नकली हिन्दू है और देश के हिन्दू समाज की आंखों में धूल झोंक रहे है। केवल हिन्दू वोटों के लिए हिन्दू होने की नोटंकी कर रहे है।

साध्वी प्राची ने आजम खां को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आजम शुरू से ही महिला विरोधी रहे है और हमेशा से ही महिलाओं के बारे में भद्दी और अभद्र बयानबाजी करते रहे है उन्होंने आरोप लगाया कि आजम से इस तरह के बयान सपा बसपा दिलवा रहे है उन्होंने कहा कि आजम जैसे बेशर्म लोग यदि सदन में जाते है तो ये सदन शर्मसार होगी, साध्वी प्राची ने चुनाव आयोग से अपील की, कि आजम खां के चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जाए।

वहीं साध्वी प्राची ने जम्मू कश्मीर के नेता फारुख अब्दुल्लाह और महबूबा मुफ्ती को देश के गद्दार तक बताया है साध्वी प्राची ने महबूबा की तुलना बंदगोभी से करते हुए कहा कि भाजपा ने तो उन्हें सम्मान दिया था मगर वह वफादार नहीं है, वह देश का खाते है और देश से ही गद्दारी करते है।