देवभूमि उत्तराखंड में पिता-पुत्री का रिश्ता हुआ शर्मसार

ख़बरें अभी तक। देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर पिता पुत्री का पवित्र रिश्ता शर्मशार हुआ है। एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी के साथ लगातार कई वर्षों से दुराचार किया जिसकी शिकायत लेकर नाबालिग आज किच्छा कोतवाली पहुंची। पुलिस ने पीड़ित किशोरी की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता की खोजबीन शुरू कर दी है।

ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा की रहने वाली एक नाबालिग अपने सौतेले पिता के साथ रहती है। नाबालिग ने अपने ही सौतेले पिता पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए किच्छा कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में नाबालिग ने कहा कि उसका पिता सौतला है, जिसका विवाह उसकी माँ से लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था। सौतेला पिता बीते कई वर्षों से उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म करता आ रहा है।

पीड़ित ने तहरीर मे लिखा है कि विरोध करने पर सौतेला पिता उसे जान से मारने और घर से निकालने की धमकी देता है। लंबे समय तक डरकर चुप रहने के बाद 17 अप्रैल को एक बार फिर सौतले पिता ने बलात्कार किया। इससे परेशान होकर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। कोतवाली पुलिस ने आई.पी.सी.की धारा 376, 506 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता की खोजबीन शुरू कर दी है।