यो यो हनी सिंह ने अपने सर्वश्रेष्ठ क्रिटिक्स और समर्थक का किया खुलासा

ख़बरें अभी तक। बॉलीवुड में संगीत की परिभाषा बदल देने वाले संगीतकार यो यो हनी सिंह अपने परिवार को अपना सर्वश्रेष्ठ आलोचक मानते है। हनी सिंह को परिवार से हमेशा भारी समर्थन प्राप्त हुआ है, जिससे उन्हें संगीत बनाने में मदद मिलती है। संगीत की दुनिया में एक ब्रांड के रूप में उभरते हुए यो यो हनी सिंह ने प्रशंसकों की बड़ी संख्या अपने नाम कर ली है और अपनी सफलता का पूरा श्रय वह अपने परिवार को देते है।

अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण आलोचकों के बारे में बात करते हुए, संगीतकार ने कहा, – “मेरा पूरा जीवन और करियर मेरे परिवार के प्रति समर्पित है। साल 2014 के आसपास मेरे ब्रेक के दौरान, मैं संगीत की रचना करने में सक्षम नहीं था लेकिन उस समय मेरे परिवार ने मेरा पूरा साथ दिया था। मैंने इस अवधि के दौरान बहुत सारे गाने बनाए जो कि 2017-18 में रिलीज़ के साथ हिट साबित हुए है। मेरे पिता एक महान श्रोता हैं। वह बहुत अच्छी तरह से भविष्यवाणी करते है कि कौन सा गाना हिट होगा और कौन सा नहीं। ”

यो यो हनी सिंह के अनुसार, उनकी मां का उनके करियर पर सबसे अधिक प्रभाव है। उस समय को याद करते हुए जब वह बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थे, उन्होंने साझा किया कि उनकी मां ने उन्हें अपने लोकप्रिय हिट ‘धीरे धीरे’ के लिरिक्स रचना के साथ मदद की थी। इस पूरे सफ़र में अपनी पत्नी से मिले समर्थन के बारे में बात करते हुए हनी सिंह कहते है,”मैं और मेरी पत्नी 17 साल से एक-दूसरे को जानते हैं।

वह मेरे बुरे दौर में सहायक रही है, जब मेरे परिवार को भी नहीं पता था कि स्थिति को कैसे संभालना है उस समय मेरी पत्नी ने पूरा साथ दिया। वह एक बहादुर महिला है और उसकी वजह से मेरे जीवन में कई चीजें शानदार हो गई हैं।” साथ ही, यो यो ने भी बताया कि शक्ति देने के अलावा, शालिनी उनकी सबसे कठोर आलोचक भी हैं। “वह एक अच्छी आलोचक भी हैं। वह हमेशा मेरे गानों की तारीफ नहीं करती है।”

यो यो हनी सिंह का मानना है कि वह भाग्यशाली हैं कि उनके आसपास एक “संगीतमय परिवार” है। “यहां तक कि जब मैं भविष्य में भी कुछ बनाऊंगा तब भी मैं, उन्हें मेरी मदद करने के लिए कहूंगा। आखिरकार, परिवार से ऊपर कोई नहीं है। वे आपके एकमात्र शुभचिंतक हैं। अन्य लोग केवल राहगीर हैं। ”

पिछले साल, यो यो हनी सिंह ने विभिन्न गानों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया जो पलभर में लोगों की पसंदीदा सूची में शामिल हो गए थे। ‘दिल चोरी’ और ‘छोटे छोटे पेग’ के साथ, संगीतकार पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके है। इतना ही नही, संगीत के महारथी रंगतारी, दिस पार्टी इज़ ओवर नाउ, उर्वशी जैसे पार्टी ट्रैक भी दर्शकों द्वारा पसंद किए गए थे जो पिछले साल सूची में सबसे ऊपर छाए हुए थे।

लंबे समय के इंतजार के बाद, यो यो हनी सिंह ने अपने संगीत वीडियो मखना के साथ एक वापसी की, जिसने के बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं और उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके आगामी गाने का इंतजार कर रहे है।