बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुई थी उर्मिला, शुक्रवार को मुंबई उत्तर से मिला टिकट

खबरें अभी तक। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया था जिसके बाद आज शुक्रवार को उन्हें मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना दिया गया है. उर्मिला मातोंडकर ने पार्टी में शामिल होते ही राहुल गांधी की खूब तारिफें की. मातोंडकर ने राहुल के विषय में कहा कि ‘राहुल देश के एकमात्र ऐसे नेता हैं जो सबको साथ लेकर चल सकते हैं’.

Image result for लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को दिया मुंबई उत्तर से टिकट

बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। जिसके बाद से आज ”कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र में मुंबई उत्तर संसदीय सीट से आम चुनाव लड़ने के लिए पार्टी उम्मीदवार के तौर पर उर्मिला मातोंडकर के नाम को मंजूरी दे दी है।