आईपीएल 2019: ऋषभ पंत ने खेली धुआंधार पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने 37 रनों से जीता मुकाबला

ख़बरें अभी तक: ऋषभ पंत (नाबाद78) की धमाकेदार पारी की बदौलत दिल्ली ने रविवार को इंडियन टी-20 लीग के तीसरे मुकाबले में मुंबई को 37 रन से हराकर पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए और मुंबई इंडियनस को 214 रनों का टारगेट दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा रन बनाए पंत ने पंत ने 27 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 78 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

इस तूफानी पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ मैच भी चुना गया। इस मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। दिल्ली के 214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉ की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर इशांत शर्मा ने रोहित को राहुल तेवतिया के हाथों कैच आउट कराकर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। वह केवल 14 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम आईपीएल के इतिहास में कभी भी 200 या उससे ज्यादा का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है और मुंबई का ये ‘रिकॉर्ड’ बरकरार रहा। इस सीजन में टीम नए नाम, दिल्ली कैपिटल्स (पुराना नाम दिल्ली डेयरडेविल्स) के साथ मैदान में उतरी है।