इराक के मोसुल में बड़ा दर्दनाक नाव हादसा, 83 लोग हुए हादसे का शिकार

खबरें अभी तक: इराक के मोसुल शहर के नजदीक टिगरिस नदी में नाव डूबने से कम से कम 83 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे जो कुर्द नया साल मना रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी नाइनवेह प्रांत में नागरिक सुरक्षा के प्रमुख कर्नल हुसाम खलील ने बताया कि घटना गुरुवार को तब हुई हुई जब बड़ी संख्या में लोग नवरोज मनाने के लिये बाहर निकले थे। नवरोज कुर्द नयासाल और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।

वहीं अपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल बद्र ने कहा कि खोज अभियान अब भी जारी है। खलील ने बताया कि तकनीकी समस्याओं की वजह से नाव अचानक पलट गई। वहीं मृतकों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना में काफी लोग घायल हुए हैं। घायल लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि शुरुआत में नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। इराक में इससे पहले एक नाव हादसा साल 2013 में हुआ था, लेकिन इस नाव हादसे को इराक का सबसे दर्दनाक हादसा माना जा रहा है।