रैप बैटल में भारती ने कुछ इस अंदाज में उड़ाया अपने पति का मजाक

खबरें अभी तक: कलर्स चैनल पर जल्द ही ‘खतरा खतरा खतरा’ नाम से एक नया शो लॉन्च होने वाला है। इस शो में ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ के कई सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में भारती सिंह उनके पति हर्ष लिंबाचिया, विकास गुप्ता, अली गोनी जैसे सितारे रैप बैटल करते नजर आ रहे हैं। वहीं रैप बैटल के दौरान ये सभी एक दूसरे की फुल टांग खिंचाई करते नजर आए।

साथ ही रैप बैटल के दौरान भारती ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया का पूरा मज़ाक उड़ाया। भारती ने रैप बैटल में हर्ष का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि बात ये घोषित है बंदा ये कुपोषित है। ये शो करना आम बात नहीं है, सेलिब्रेटी जैसी तेरी जात नहीं है।

आपको बता दें कि कलर्स चैनल ने इस वीडियो को शेयर किया है। यह वीडियो लोगों को काफी पंसद भी आ रहा है। इस रैप बैटल के देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये शो जरूर फनी थीम पर आधारित होगा। लेकिन वहीं  असल बात शो के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगी।