पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जमकर बरसी प्रियंका गांधी

खबरें अभी तक: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज तीन दिवसीय बोट यात्रा  का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अंत किया। इसके मद्देनजर उन्होंनेपीएम नरेंद्र मोदी का रोजगार, किसान और मछुआरों के मुद्दे पर घेराव किया।  वाराणसी के अस्सी घाट पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब राजनीति का मकसद केवल सत्ता हासिल करना होता है तो समस्याएं खड़ी होती हैं। साथ ही कहा कि बीजेपी के नेता अहंकारी हैं।

इस दौरान प्रियंका ने कहा कि यहां निषाद जाति के बहुत लोग हैं। लेकिन इनकी आज तक कोई मदद नहीं की गई है। आपको ऐसी सरकार चाहिए जो आपकी मदद करे। राहुल गांधी ने बताया है कि अगर सरकार बनी तो मछुआरों के लिए अलग से मंत्रालय बनाया जाएगा।

प्रियंका ने कहा भाषण के दौरान आगे कहा कि किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिलता है। नौजवान भी परेशान है। आप सही सरकार चुनें. इस दौरान उन्होंने भीड़ से पूछा, क्या बनारस में आपको रोज़गार मिला? तभी भीड़ ने कहा कि नहीं मिला।

प्रियंका गांधी ने कहा पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच साल से देश के हर संस्थान पर हमला कर रहे हैं। इनमें वह संस्थान भी शामिल हैं जिनमें आप कार्यरत हैं। आप इस बारे में मुझसे बेहतर जानते हैं। इस लिये मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री को यह सोचना छोड़ देना चाहिये कि लोग बेवकूफ हैं,,उन्हें पता होना चाहिये कि लोग सब समझ रहे हैं।

इतना ही नही बल्कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि ”मैं बिल्कुल नहीं डरती। चाहें कुछ भी करें, हमें जितना भी प्रताड़ित करें, हम डरते नहीं हैं। हम उनके खिलाफ लड़ते रहेंगे। वे हमें जितना प्रताड़ित करेंगे उतनी जोर से हम लड़ेंगे।