चुनावों की घोषणा होते ही गांधी परिवार का नया सदस्य खुद को जादुई समझने लगता है- उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

खबरें अभी तक। लोकसभा चुनावों का समय बेहद ही करीब आ गया है सियासी माहौल भी आग की तरह गरमाता जा रहा है. इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बोट यात्रा भी शुरु हो गई है, प्रियंका गांधी वाड्रा की इस यात्रा पर बीजेपी नेताओं ने तंज कसना भी शुरु कर दिया है. इसी के चलते उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने प्रियंका की इस यात्रा पर हमला करते हुए कहा है कि ‘गांधी परिवार के लिए तो हर चुनाव पिकनिक की तरह है, उसके सदस्य यहां आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं, चुनाव खत्म होने के बाद वे स्विट्जरलैंड या इटली रवाना हो जाते हैं’.

Image result for चुनावों की घोषणा होते ही गांधी परिवार का नया सदस्य खुद को जादुई समझने लगता है- उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

आगे बोलते हुए दिनश शर्मा ने कहा कि ‘जैसे ही चुनावों की घोषणा होती है, गांधी परिवार से कोई नया सदस्य सामने आता है और खुद को जादुई नेता समझने लगता है, उन सम्मानित नेता (प्रियंका) ने पूर्व में हुए चुनावों में भी कांग्रेस के लिये प्रचार किया था, इसके बावजूद उनकी पार्टी को अपने घर में ही हार का मुंह देखना पड़ा था.’