OMG: रणवीर सिंह ने एक्ट्रेस भाग्यश्री के लाडले को मारा पंच

खबरें अभी तक: बॉलीवुड के कूल बॉय रणवीर सिंह हाल ही में फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता के लीड एक्टर अभिमन्यु दासानी से मिले तो उन्होंने यंग एक्टर को एक जोरदार पंच मार दिया। रणवीर के दमदार पंच के आगे नए नवेले एक्टर टिक नहीं पाए और जमीन पर गिर पड़े।

आपको बता दें कि ये सब रणवीर ने गुस्से नही किया है। बल्कि अभिमन्यु इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं तो जब रणवीर अभिमन्यु से मिले तो फिल्म प्रमोशन के साथ-साथ थोड़ी मस्ती खौरी भी कर ली। पंच मारने के बाद कूल बॉय रणवीर कैमरे की तरफ देख कर कहते हैं-इट्स कूल,इट्स कूल। क्योंकि मर्द को दर्द नहीं होता है। वहीं अभिमन्यु ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘सिंबा मीट्स सूर्या! मर्द को दर्द नहीं होता बाकी सब होता है।

अभिमन्यु एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे हैं। फिल्म में अभिमन्यु सूर्या नाम के लड़के की भुमिका निभा रहें हैं।फिल्म की कहानी सूर्या के ईर्द-गिर्द घूमती है। सूर्या दर्द को लेकर बेहद संवेदनशील है। लेकिन फिर भी वो अपराधियों को पकड़ने के लिए मार्शल आर्ट सीखता है। अभिमन्यु के ऑपोजिट फिल्म में राधिका मदान है। रॉनी स्क्रूवाला फिल्म के निर्माता है। साथ ही वासन बाला ने इसे लिखा और निर्देशित किया है।