मैराथन बैठक के तुरंत बाद प्रियंका गांधी प्रयागराज के लिए हुईं रवाना

खबरें अभी तक: यूपी कांग्रेस मुख्यालय में आज राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने करीब 7 घंटे तक लगातार मैराथन बैठक की है। आपको बता दें कि बैठक में प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की और रणनीति बनाई है। इसके तुरंत बाद प्रियंका गांधी प्रयागराज के लिए रवाना हुईं है।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल होने वाले सभी मुद्दों को लेकर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों व पार्टी नेताओं से राय लेते हुए चर्चा की गई। प्रियंका गांधी के इस दौरे के साथ ही कांग्रेस नेताओं की नाराजगी और प्रदर्शन भी आज दिन भर देखे गए। जिन जिलों में कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित हो गए हैं। उनके स्थानीय नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय तक आए और विरोध करते हुए नारेबाजी करते हुए नजर आए।

बता दें कि बैठक में सपा-बसपा गठबंधन को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर 7 सीटों दी गई है। इसके अलावा जन अधिकार पार्टी अपना दल गठबंधन को जो सीटें उत्तर प्रदेश में दी गई है। उस पर भी प्रियंका गांधी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।