पूर्व सीएम शंता कुमार के गद्दी समुदाय पर दिए बयान का, गद्दी नेता त्रिलोक ने किया बचाव

ख़बरें अभी तक। सांसद एवं पूर्व सीएम शांता कुमार के गद्दी समुदाय के ब्यान पर जहाँ हो हल्ला मचा हुआ है वहीँ भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर उनका बचाव करते नजर आ रहे है। ऊना के अंब में मीडिया से बात करते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि शांता कुमार के ब्यान को गलत भाव से नहीं लेना चाहिए। वहीँ अपनी दावेदारी पर त्रिलोक कपूर ने शांता कुमार के चुनाव ना लड़ने की स्थिति में चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई। वहीँ त्रिलोक कपूर ने दावा किया कि कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र में गद्दी समुदाय का विशेष महत्व है।

कांगड़ा संसदीय सीट से मौजूदा सांसद शांता कुमार के बाद मजबूत दावेदार माने जाने वाले गद्दी नेता त्रिलोक कपूर ने शांता कुमार के इंकार के बाद ही अपनी दावेदारी जताने की बात कही है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि शांता कुमार का एक लंबा राजनितिक सफर है और अगर वो चुनाव लड़ने से इंकार करते है तो उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा पार्टी हाईकमान के आगे रखी है क्योंकि राजनीती में आगे बढ़ना हर कार्यकर्ता की इच्छा होती है।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि मैंने गद्दी समुदाय के लिए संघर्ष किया है और 51 बर्ष की आयु में पहली बार ऐसा किया है कि अगर शांता कुमार चुनाव नहीं लड़ते है तो उन्हें मौका मिलना चाहिए। त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में गद्दी समुदाय सबसे ज्यादा तादाद में है और गद्दियों का इस सीट पर विशेष महत्व भी है। त्रिलोक ने कहा कि गद्दी समाज भी चाहता है कि उनके बीच में से ही कोई आगे आये ताकि उनके दर्द को भी कोई समझ सके।

वहीं सांसद शांता कुमार द्वारा गद्दी समुदाय पर की गई टिप्पणी पर त्रिलोक कुछ भी कहने से बचते नजर आये। त्रिलोक कपूर ने कहा कि शांता कुमार के ब्यान को गलत भाव से नहीं देखना चाहिए।  त्रिलोक ने माना की गद्दी समुदाय की आजतक अनदेखी हुई है जिसके लिए कपूर कांग्रेस को ही जिम्मेवार मानते है।