बिहार में NDA ने किया सीटों का एलान BJP और JDU को मिली बराबर सीटें

ख़बरें अभी तक।  चुनाव को लेकर जहां एक ओर विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। तो, दूसरी ओर रविवार को एनडीए के घटक दलों में सीटों का मसला सुलझा लिया गया। बिहार में राजग में शामिल तीनों दलों ने आपसी सहमति से रविवार को सीटों का बंटवारा कर लिया।

भाजपा के हिस्से पटना की दोनों सीटें पटना साहिब और पाटलिपुत्र आई हैं। जबकि मुंगेर सीट पर JDU अपना उम्मीदवार उतारेगा। पटना स्थित JDU प्रदेश कार्यालय में भाजपा, JDU और लोजपा ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि कौन-सी पार्टी किस सीट से लड़ेगी।

JDU के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने सीटों के निर्धारण की घोषणा करते हुए कहा कि बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से JDU और भाजपा 17-17 तथा राजग में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गिरिराज सिंह की मौजूदा लोकसभा सीट (नवादा) लोजपा के खाते में चली गई है, जबकि भागलपुर पर जदयू उम्मीदवार किस्मत आजमाएंगे।

भाजपा की सीटें: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम और औरंगाबाद।

जदयू की सीटें: वाल्मिकीनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, भागलपुर, सीवान, बांका, मुंगेर, नालंदा, काराकाट, जहानाबाद, गया।

लोजपा की सीटें: हाजीपुर, जमुई, समस्तीपुर, खगड़िया, वैशाली और नवादा।