दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी बैठक, हिमाचल के प्रत्याशियों के नाम पर हो सकता है फैसला

ख़बरें अभी तक। दिल्ली में आज होने वाली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी बैठक में हिमाचल के प्रत्याशियों के नामों का फैंसला भी हो सकता है। हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, दिल्ली रवाना। शिमला सीट से कर्नल धनी राम शांडिल, सोलन से मौजूदा विधायक है। शांडिल पर निर्णय की उम्मीद। कांगड़ा से सुधीर शर्मा, पवन काजल में मुकाबला।

मंडी सीट पर सुखराम के पोते के भाजपा के खिलाफ बगावत से कांग्रेस दमदार प्रत्याशी उतारने के प्रयास में। मंडी सीट पर वीरभद्र सिंह की मजबूत पकड़ और रसूख को देखते हुए अब विक्रमादित्य सिंह ने नाम पर गम्भीरता से विचार कर रही कांग्रेस। सुखराम फैक्टर और भाजपा नेता महेश्वर सिंह के मैदान में आने से भाजपा की सबसे मजबूत सीट पर नए समीकरण से मौजूदा सांसद के खिलाफ भी अंदर खाते उभरने लगे मतभेद। कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशाल सिंह भी टिकेट के दावेदार।