रैपर किंग हनी सिंह ने बर्थडे पर काटा ये अनोखा केक

खबरें अभी तक: रैपर हनी सिंह ने हाल ही में अपना बर्थडे बड़े ही अनोखे तरीके से अपने परिवार के संग मनाया। हनी सिंह ने शुक्रवार को एक अनोखा केक काट कर दोस्तों और परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन किया। यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा मेरे ब्रदर्स मेरे लिए क्रेजी व अनोखा केक लेकर आए।

बीते काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हनी सिंह के लेटेस्ट गाने मखना  को लोगों ने बेहद पसंद किया है। ये गाना फैंस की जुबां पर चढ़ गया है। आपको बता दें कि गाना यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग वीडियो की सूची में शामिल है।