आम यात्रियों की तरह लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी

खबरें अभी तक: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रचार प्रसार हेतू मैदान में उतर गई हैं। आज से वह यूपी के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ रोड शो और जनसभाएं भी करेंगी। आपको बता दें कि कांग्रेस की नजर पूर्वी यूपी की 40 सीटों पर बनी हुई है। जिसको लेकर प्रियंका गांधी अपने इस दौरे पर क्षेत्र के बड़े-छोटे नेताओं के  साथ मुलाकात भी करेंगी। इसके लिए प्रियंका लखनऊ में पार्टी दफ्तर पहुंच चुकी हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी दिल्ली से लखनऊ एक आम फ्लाइट में पहुंची हैं। फ्लाइट में यात्रियों ने उनके साथ सेल्फी भी क्लिक की है। इसके बाद प्रियंका गांधी लखनऊ में पार्टी दफ्तर पहुंच गईं। यहां वो नेताओं के साथ दिनभर मैराथन मंथन करने वाली है।इसके बाद सोमवार से 3 दिन के चुनावी सफर की शुरुआत करेंगी। इस समय वो गंगा के रास्ते प्रयागराज से वाराणसी तक जाएंगी। साथ ही भदोही और मिर्जापुर में मंदिर दर्शन के साथ मिर्जापुर में जनसभा और रोड शो भी करेंगी।