लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सोलन कांग्रेस ने बनाई रणनीति

ख़बरें अभी तक। लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर बैठक कर रणनीति तैयार करने में जुट गई है। सोलन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार सिंह ठाकुर द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें स्थानीय विधायक कर्नल धनीराम शांडिल, उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस राहुल ठाकुर मौजूद रहे।

बैठक में  लोकसभा चुनावो में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।ताकि बूथ लेवल पर हर बूथ मजबूत हो,जिसमे बूथ स्तर पर लोगो को चयन किया गया। ग्राम पंचायतों में लोगों से जनसंपर्क के द्वारा बूथ को बनायेगे मजबूत।

धनीराम शांडिल का कहना हाइकमान जिसे भी इलेक्शन में उतारती है,जैसे भी दिशा निर्देश होंगे उसके चलते चुनाव लड़ा जायगा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सशक्त करने के लिए इस बार जमीनी स्तर पर कार्य किया जायेगा ,ग्रामीण स्तर पर जनसम्पर्क के माध्यम से लोगो को मोदी सरकार की नाकामी को बताकर कांग्रेस के पक्ष में लोगो को प्रेरित करेंगे।

वहीं उन्होंने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भी 5 सालो में वादे किए गए उसे पूरा नही कर पाए है। उनोहने कहा कि केंद्र सरकार ने पांच साल लगातार मंहगाई कर महिलाओं का जीना दुश्वार कर दिया है। अब इन चुनावों में  बीजेपी के पास कोई मुद्दा नही है और अब सेना पर राजनीति कर रही है। लेकिन इस बार देश की जनता बीजेपी के झांसे में नही आने वाली है।