कांग्रेस के पूर्व सांसद औऱ इस बड़े दिग्गज नेता ने भाजपा की ज्वॉइन

ख़बरें अभी तक। करनाल से दो बार और सोनीपत से एक बार सांसद रहे अरविंद शर्मा आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अनिल जैन की मौजूदगी में वो शामिल हुए हैं। इस मौके पर उन्होने बीजेपी की नीतियों में आस्था जताई। इस मौके पर उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए काम कर रहे हैं, ऐसे में उनकी आस्था भी बीजेपी के साथ है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अरविंद शर्मा के बीजेपी में शामिल होने पर स्वागत किया। उन्होने कहा कि अरविंद शर्मा तीन बार सांसद रहे हैं और वरिष्ठ नेता हैं। उन्होने बताया कि अरविंद शर्मा से पार्टी को मजबूती मिलेगी और अरविंद शर्मा का पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा।

अरविंद शर्मा करनाल से दो बार कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। साल 2014 में हार मिलने के बाद वो कांग्रेस को छोड़ गए थे और बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन की थी। अरविंद शर्मा विधानसभा चुनाव के लिए बसपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे। उन्होने बसा की टिकट पर यमुनानगर और जुलाना से चुनाव लड़ा था लेकिन वो दोनों ही जगह से हारे थे।

करनाल लोकसभा से कांग्रेस के दिग्गज नेता अरविंद शर्मा को साल 2004 में पहली बार चुनाव लड़ने के लिए आए थे और सांसद बने थे। इसके बाद 2009 में लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए थे। अरविंद शर्मा ने साल 2004 में भाजपा के आईडी स्वामी को और 2009 में बसपा के मराठा विरेंद्र सिंह को बड़े अंतर से हराया था।

अरविंद शर्मा सबसे पहले 1996 में सोनीपत लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे थे। इसके बाद उन्होने 1998 में सोनीपत से शिवसेना की टिकट पर और 1999 में रोहतक लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। इन दोनों चुनावों में अरविंद शर्मा को हार मिली थी