क्या पति के लिए लकी साबित हो रही है प्रियंका

खबरें अभी तक: देसी गर्ल अपने पति निक जोनस के लिए वाकई बेहद लकी है। तभी तो शादी के बाद से एक के बाद एक गुड़ न्यूज आ रही है। इसी के चलते निक के लिए फिर एक गुड न्यूज आई है। अच्छी खबर ये है कि ‘जोनास ब्रदर्स’ का हाल में रिलीज गाना ‘सकर’ बेहद पसंद किया जा रहा है और  आपको बता दें कि ये बिलबोर्ड हॉट 100 की लिस्ट में टॉप पोजीशन में शामिल हो धमाल मचा रहा है।

प्रियंका ने ये अच्छी खबर शेयर करते हुए लिखा, जोनास ब्रदर्स का डेब्यू बिलबोर्ड हॉट 100 में नंबर वन पोजीशन पर हैं। मुझे आप पर गर्व है। प्रियंका के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। आपको बता दें कि जो वीडियो की इतनी मशहूर हो रही है। उसमें प्रियंका भी काफी हॉट अंदाज में दिखाई दे रही है।