अजय भट्ट: इस बार बीजेपी की पांचों सीटों पर जीत पक्की

ख़बरें अभी तक: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा एक बार फिर राज्य की पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। अजय भट्ट ने कहा मोदी जैसा साहसी प्रधानमंत्री देश को पहली बार मिला है और जनता उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए बेताब है।उन्होंने कहा कि भाजपा सैद्धांतिक पार्टी है। टिकट वितरण केंद्रीय संसदीय बोर्ड का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्तर से जो आदेश भी होगा, पार्टी संगठन की पूरी ताकत उसे जिताने में लगाई जाएगी।

बाड़ी बगीचा में भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता परमाणु बम की तरह हैं जिनके बलबूते पर पार्टी ने विधानसभा चुनावों में 57 सीटों पर कब्जा किया था। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनावों में राज्य की पांचों सीटें भाजपा ने जीती थी। वहीं,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सुरक्षा के लिए न देश को झुकने देंगे और न मिटने देंगे।