Tata Motors की BUZZARD का भारतीय बाजार में Mahindra XUV500 से होगा मुकाबला

खबरें अभी तक: Tata Motors ने 2019 Geneva Motor Show में Buzzard से पर्दा हटाया दिया है। H7X कोड नाम वाली Buzzard एक तरह से Tata Harrier का 7-सीटर वेरिएंट है। Tata Motors की यह फ्लैगशिप SUV, Omega Arc प्लेटफॉर्म पर काम करेगी।

Tata Buzzard का सामने से Tata Harrier जैसी है। जबकि  इसमें नए अलॉय व्हील्स के साथ बड़े रूफ रेल्स भी दिए गए हैं।इसे प्लास्टिक स्टाइलिंग के जरिए इसे डी-पिलर से जोड़ते हैं। इसका पीछे का हिस्सा इसे MPV जैसा लुक में है। इसके रियर में बड़े विंडशिल्ड और रीस्टाइल LED टेल लैंप्स भी एड किए गए है। Buzzard logo नंबर प्लेट के नीचे दिया गया है। Tata Buzzard नए-जेनरेशन वाले Optimal Modular Efficient Global Advanced (OMEGA) आर्किटेक्चर पर काम करेगी। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Mahindra XUV500 से होगा। आइये जानते हैं इनके फीचर्स

Tata Buzzard- Motor Show में पेश की गई Tata Buzzard में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। पके बता देमृं कि इसमें SUV में पावर के लिए Harrier वाला 2.0-लीटर, Kryotec डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 170 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।

वहीं Mahindra XUV500- Mahindra XUV500 में 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। यह 155 hp की मैक्सिमम पावर और 360 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने वाला है। वहीं, Mahindra XUV500 का 2.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 140 hp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

अगर बात करें  इनके गियरबॉक्स कि तो Tata Buzzard- Tata Buzzard, 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही इसमें Hyundai से सोर्स किया गया 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा।Mahindra XUV500- Mahindra XUV500, 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में भी उपलब्ध है।