प्रदेश में NHM कर्मचारियों ने ली हड़ताल वापिस, बोले- देशहित में लिया है फैसला

ख़बरें अभी तक। हरियाणा में पिछले लंबे समय से चल रही NHM कर्मचारियों की हड़ताल आज खत्म हो गई है। आज मुख्यमंत्री और NHM के MD के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है और काम पर लौटने का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि एनएचएम कर्मचारी पांच फरवरी से हड़ताल पर थे। कर्मचारियों ने अब कहा कि देशहित को देखते हुए हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया है। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर आश्वासन मिला है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि एनएचएम कर्मचारियों को रिटायमेंट की आयु तक बिना किसी एग्रीमेंट के सेवा में रखा जाए, सरकार कर्मचारियों के सभी भत्ते उन्हें दिए जाएं, सेमी गवर्नमेंट कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए, वेतन विसंगतियां दूर की जाएं।