लोकसभा चुनावों में मंडी संसदीय क्षेत्र से वीरभद्र सिंह सशक्त उम्मीदवार : सुखु

ख़बरें अभी तक। हिमाचल के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं नादौन से विधायक ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज सोलन में पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर के पिता का कुछ दिन पहले देहांत हुआ था। उसके लिए शोकाकुल परिवार से मिलने और अफसोस व्यक्त करने के लिए आए थे। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका सोलन विश्राम गृह में स्वागत किया और उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में पूर्व प्रदेश के कहा की लोकसभा चुनावों को लेकर टिकट आबंटन सर्वे और जिताऊ प्रतियाशी को मद्देनजर रख कर किया जाएगा हालांकि मंडी सीट से उन्होंने कहा की वहां से 6 बार के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठतम नेता आदरणीय राजा वीरभद्र सिंह को चुनाव लड़ना चाहिए जिनसे मण्डी संसदीय पर कांग्रेस की विजय सुनिश्चित हो सके। शिमला संसदीय सीट पर डॉ कर्नल धनीराम शांडिल और विनोद सुल्तानपुरी को प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने सभी से लोकसभा चुनावों में पार्टी जीत के लिए दिन रात कार्य करने का आग्रह किया।