आम आदमी पार्टी कर रही कांग्रेस से चिरौरी, बोले मनोज तिवारी

ख़बरे अभी तक। कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के महागठबंधंन के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधंन की खबरें आ रही है। इस पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल यू-टर्न लेने में माहिर है।

दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि दिल्ली की 70 में से 66 सीटें जीतने वाली पार्टी कांग्रेस की चिरौरी कर रही है, जबकि उसके पास गठबंधन के लिए सदन में कोई सीट नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल को समझ चुके हैं और लोकसभा चुनाव में उन्हें तथा उनकी पार्टी को उचित जवाब देंगे।