पुलवामा आतंकी हमला : विराट कोहली ने जताया दुख

ख़बरें अभी तक। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के शहीद होने से पूरा देश सतब्ध है। इसी कड़ी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी दुख प्रकट करते हुए बड़ा फैसला लिया है। उनकी फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर पुरस्कारों को रद्द कर दिया है। अब ये पुरस्कार बाद में दिए जाएंगे। बता दें कि यह पुरस्कार शनिवार (16 फरवरी) को दिए जाने थे।
विराट कोहली ने यह फैसला सीआरपीएफ जवानों की शहादत का सम्मान करते हुए लिया है। उन्होंने टि्वटर पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने आरपी-एसजी स्पोर्ट्स ऑनर ईवेंट को रद्द करने की घोषणा की है। उन्होंने टि्वटर पर लिखा- दुख के इन पलों में हमने इस ईवेंट को रद्द कर दिया है। यह ईवेंट आज होना था।