चंडीगढ़: साइकिल ट्रैक पर वाहन चलाने वाले को अब पुलिस करेगी गिरफ्तार

ख़बरें अभी तक। चंडीगढ़ में साइकिल ट्रैक पर वाहल चलाने वालों पर अब पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस अब चलान काटने के साथ ही गिरफ्तार भी किया जाएगा। वहीं इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-44 के साइकिल ट्रैक पर वाहल चलाने वालो के चलान काटे और गिरफ्तार भी किया। मौके पर पहुंचे जमानती की गारंटी पर वाहन चालकों को छोड़ दिया गया। लेकिन उनकी गाड़ियां जब्त कर ली गईं।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर जसपाल सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-44 रोड़ पर नाका लगाया। इस दौरान साइकिल ट्रैक पर चलने वाले दो पहिया सात वाहन चालकों के वाहन जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की फटकार के बाद ट्रैफिक पुलिस ने पब्लिक को जागरूक करने का अभियान चलाया था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब एक महीने में 300 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

इस मामले में गिरफ्तारी होने के बाद केस कोर्ट में जाता है। इसमे आरोपित को छह महीने की सजा सहित एक हजार रूपये जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा एक साल की सजा भी हो सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने अक्टूबर 2018 में ड्राइव जारी किया था।