हिमाचल:  कुल्लू के भुंतर में पेंटर पर जानलेवा हमला, गंभीर रुप से घायल

ख़बरें अभी तक। जिला कुल्लु के भुंतर में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल फर्नीचर की दुकान में पेंटर का काम करता था। घायल का कुल्लू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जहां डॉक्टरों द्वारा इसका इलाज किया जा रहा है।

वही, भुंतर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने कमरे में गम्भीर हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस जब मोके पर पहुंची तो पेंटर पर जानलेवा हमला करने के बाद उसे किचन में रखे बैड बॉक्स में बंद कर रखा था। जिसे कुछ अन्य मजदूरों ने देखा और बाहर निकाला।

एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री  ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हमलाकर्ताओं की तलाश करने में जुट गई है। उन्होंने बताया कि हमले से घायल हुए मजदूर का नाम राम लाल  उर्फ रामू निवासी बिहार के रूप में हुई है। जिसे घायलावस्था में 108 एम्बुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। एसपी कुल्लू शालिनी ने बताया की फिलहाल घायल व्यक्ति बयान देने की अवस्था में नहीं है जल्द है जल्द ही बयान दर्ज कर के मामले की छानबीन की जायेगी।