चंद्रबाबू नायडू आज दिल्ली में करेंगे भूख हड़ताल, महात्मा गांधी को देंगे श्रद्धांजलि

ख़बरें अभी तक। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू दिल्ली में आज धरना पर बैठें हैं। एन.चंद्रबाबू नायडू अपने राज्य को विशेष दर्जा दिलाने और राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत केंद्र द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की मांग को लेकर धरना कर रहे है और एक दिन का उपवास रखेंगे। जानकारी के मुताबिक तेदेपा प्रमुख नायडू सोमवार को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक आंध्र भवन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। नायडू राज घाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद धरने पर बैठेंगे।

बता दें कि वह 12 फरवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को इसी विषय में ज्ञापन भी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अपने सभी मंत्रियों, पार्टी के विधायकों,एमएलसी और सांसदों के साथ धरने पर बैठेंगे।  सूत्रों के मुताबिक राज्य कर्मचारी संघों, सामाजिक संगठनों और छात्र संगठनों के सदस्य भी इस धरने में शामिल होंगे। बता दें कि नायडू आज एक रैली भी करेंगे जिसमें कई हिस्सों के लोग शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक कई राजनितिक दल और कई बड़े नेता रैली में शामिल हो सकते है। आपको बता दें कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के गूंटुर में रैली करने के लिए गए थे।

इस रैली में मोदी ने सीएम नायडू पर निशाना साधा था। दोनों के बीच एक-दूसरे के प्रति आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला रहा। प्रधानमंत्री की जनसभा को विफल करने के लिए गुंटूर में नायडू ने तेदेपा कार्यकर्ताओं को रैली का विरोध करने के निर्देश दिए थे। जिसमें कार्याकर्ताओं ने काली कमीजे पहन कर मोदी वापस जाओ के नारे लगाए।