प्रियंका के निशाने पर यूपी की 42 सीटें,पूर्वी यूपी को लेकर किया मंथन

ख़बरें अभी तक। कांग्रेस की नवनिर्वाचित महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कार्यभार संभालने के बाद सोमवार को पहली दफा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का दौरा कर रही है। बता दें कि  उनका पहला यूपी दौरा सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही तय हुआ है। जानकारी के मुताबिक इसके बाद प्रियंका एक महीने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी। कांग्रेस की प्रदेश इकाई प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में लगी है और बताया जा रहा है कि लखनऊ दौरे में इसका ऐलान किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा 18 फरवरी के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाएगी।

इस कार्यक्रम में वो हर दिन एक लोकसभा क्षेत्र में कार्यकताओं से मिलेगी साथ ही सभा भी करेगी। एक महीने के इस कार्यक्रम में सभाओं के साथ- साथ रोड शो के कार्यक्रम होंगे और कांग्रेसी कार्यक्रताओं से मिलेंगी। बता दें कि कांग्रेस के प्रभारी महासचिव प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना कार्यभार संभालने के बाद पहली बार 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान दोनों नेता के आगमन पर रोड शो का कार्यक्रम रखा गया है। प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री से कांग्रेस में उत्साह का माहौल बना हुआ है।